ePaper

लंबित मामलों का ससमय निष्पादन करें

Updated at : 19 Sep 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
लंबित मामलों का ससमय निष्पादन करें

समाहरणालय सभागार में उच्च न्यायालय में दायर लंबित वादों से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लातेहार. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में उच्च न्यायालय में दायर लंबित वादों से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में उच्च एवं उच्चतम न्यायालय से संबंधित लंबित वादों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गयी. विभागवार लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि जितने भी मामलों में कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल किया जाना है, वैसे सभी लंबित मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को समय पर प्रति शपथ पत्र दायर करने का निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान लंबित मामलों की समीक्षा की गयी और इनके शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई से लंबित वादों का शीघ्र निबटारा किया जाये. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, परियोजना निदेशक आईटीडीए प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी, लातेहार अजय कुमार रजक, सिविल सर्जन डॉ राज मोहन खलखो, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola