अमर शहीदों के संकल्पों और आकांक्षाओं को पूरा करने की शपथ लेने की जरूरत है : उपायुक्त

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 27 Jan 2026 10:40 PM

विज्ञापन

अमर शहीदों के संकल्पों और आकांक्षाओं को पूरा करने की शपथ लेने की जरूरत है : उपायुक्त

विज्ञापन

लातेहार ़ 77 वें गणतंत्र दिवस पर जिले के मुख्य समारोह स्थल जिला खेल स्टेडियम में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई. उपायुक्त ने सभी जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि हम अपने अमर शहीदों को एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं एवं उनके संकल्पों और आंकाक्षाओं को पूरा करने की शपथ लेते हैं. इस दौरान उपायुक्त ने जिले में चल रही विकास योजनाओं में उपलब्धि की जानकारी दी. जिसमें क्लीन व ग्रीन लातेहार मिशन, महुआडांड़ प्रखंड में जीराफूल धान एवं मुंगफली प्रसंस्करण इकाई स्थापित किया गया है. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत 4340 ग्रामीण युवक-युवतियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया है. मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत कुल 19 मरीजों को ईलाज हेतु 96.88 लाख रूपया उपलब्ध करायी गयी है. मनरेगा याेजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अबतक 1 लाख 15 हजार 635 घर के मनरेगा मजदूरों को कार्य उपलब्ध कराया गया. अबुआ आवास योजना के अन्तर्गत 18 हजार 824 आवास तथा पीएम-जनमन के अन्तर्गत 792 पूर्ण किया गया है. गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक रूप से तैयार की गई झांकियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली झांकियों व प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. जिसमें जेएसएलपीएस विभाग की झांकी को प्रथम, जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा दर्शाए गए झांकी को द्वितीय व समाज कल्याण विभाग द्वारा निकाले गए झांकी को तृतीय पुरस्कार दिया गया. इसके पूर्व 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर के थाना चौक के समीप कारगिल पार्क पहुंच कर उपायुक्त श्री गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव द्वारा वीर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola