जमीरा में चोरी की घटना पर अंकुश लगे: प्रतुल

Updated at : 02 Mar 2025 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
जमीरा में चोरी की घटना पर अंकुश लगे: प्रतुल

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव रविवार को पैतृक गांव रोल पहुंचे. वहां उन्होंने शुक्रवार की रात्रि राहुल शाहदेव, रोहित शाहदेव व मुकेश प्रजापति के घरों का मुआयना किया.

विज्ञापन

चंदवा. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव रविवार को पैतृक गांव रोल पहुंचे. वहां उन्होंने शुक्रवार की रात्रि राहुल शाहदेव, रोहित शाहदेव व मुकेश प्रजापति के घरों का मुआयना किया. ज्ञात हो कि शुक्रवार की देर रात चोरों ने रोल गांव के उक्त तीन लोगों के घरों को निशाना बनाने की कोशिश की थी. सभी ने कहा कि इन दिनों जमीरा पंचायत में चोरी की घटनाएं बढ़ी है. लोग रातजगा कर रहे हैं. श्री शाहदेव ने पुलिस निरीक्षक रंधीर कुमार से भी फोन पर बात की. मौके पर अजीत शाहदेव, आशीष कुमार सिंह, डब्लू प्रजापति, हरिवंश प्रजापति, लालेश्वर मुंडा, विकास घटवार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola