ePaper

विद्यालय ने श्रद्धालुओं के बीच एक क्विंटल ठेकुआ का प्रसाद वितरण किया

Updated at : 28 Oct 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय ने श्रद्धालुओं के बीच एक क्विंटल ठेकुआ का प्रसाद वितरण किया

विद्यालय ने श्रद्धालुओं के बीच एक क्विंटल ठेकुआ का प्रसाद वितरण किया

विज्ञापन

लातेहार. छठ पूजा के शुभ अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर की ओर से छठ घाट चाणक्य नगरी लातेहार में श्रद्धालुओं के बीच एक क्विंटल ठेकुआ का प्रसाद वितरण किया गया. विद्यालय परिवार द्वारा किया गया यह आयोजन श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक एकता का प्रतीक रहा. विद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं अभिभावक इस अवसर पर उपस्थित थे और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया. मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय ने कहा छठ महापर्व सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, जो समानता और भाईचारे का संदेश देता है. इस पर्व में सभी जाति, समुदाय और वर्ग के लोग एक साथ आकर व्रत, पूजा और अर्घ के माध्यम से सूर्य देव से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. सरस्वती विद्या मंदिर ने सामूहिक प्रयास से समाज में एकता और सेवा भावना का संदेश प्रसारित किया है. विद्यालय प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं को छठ पर्व की शुभकामना दी और सभी से समाज में सद्भाव और सहयोग की भावना बनाये रखने का आह्वान किया. अज्ञात बाइक के धक्के से महिला घायल, रेफर

बालूमाथ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के समीप मंगलवार को एक अज्ञात बाइक की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गयी. उसकी पहचान उर्मिला देवी पति लीलू साव (ग्राम हरिजन टोला, बालूमाथ) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार उर्मिला देवी अपने पति के साथ पैदल ही बालूमाथ बाजार से अपने घर जा रही थी. इसी दौरान हाई स्कूल के समीप सामने से आ रहे एक तेज गति बाइक सवार ने महिला के पैर में धक्का मार दिया. इससे महिला सड़क पर गिर घायल हो गयी. टक्कर मारनेवाला बाइक सवार वहां से फरार हो गया. घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. उसकी स्थिति को गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola