कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी आगे बढ़ती : भाजपा

प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में गुरुवार को मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई.
बारियातू. प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में गुरुवार को मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई. मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह लातेहार विधानसभा के चुनाव प्रभारी अविनाश वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी आगे बढ़ती है. मिलकर कार्य करें और केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मदद करें. मंडल अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक है. बूथ जीता तो चुनाव जीता के लक्ष्य के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता कार्य करें. बैठक में सत्येंद्र कुमार सिंह, पवन प्रसाद, कमलेश पासवान, कुमार गौरव, राजेश्वर शर्मा, जिला परिषद सदस्य रमेश राम, ब्रजमोहन राम, किशोर प्रसाद, सोनू प्रजापति, किशोर राम, त्रिवेणी साव, धीरज राणा, श्रवण ठाकुर, किशोर राणा, गणेश गंझू, पुरण साव, शिव सिंह, शिवमंगल सिंह, कामख्या यादव, कामेश्वर प्रजापति आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




