15 से 30 अप्रैल तक पूरे जिले में चलेगा बैक टू स्कूल अभियान

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 13 Apr 2026 9:57 PM

विज्ञापन

15 से 30 अप्रैल तक पूरे जिले में चलेगा बैक टू स्कूल अभियान

विज्ञापन

लातेहार ़ शहर के टाउन हॉल में सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्कूल रूआर 2026 (बैक टू स्कूल अभियान) कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, उपायुक्त और स्कूली छात्राओं ने दीप प्रज्वलित कर किया. पांच से 18 आयुवर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना लक्ष्य : उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि समग्र शिक्षा का मुख्य लक्ष्य पांच से 18 आयुवर्ग के सभी बच्चों की स्कूली शिक्षा पूर्ण कराना है. यह राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि 15 से 30 अप्रैल तक विद्यालय स्तर पर विशेष अभियान चलाया जायेगा. इसका उद्देश्य स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस लाना और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है. डीसी ने जोर दिया कि बच्चों के भविष्य के लिए ड्रॉप आउट दर को शून्य पर लाना अनिवार्य है. सामूहिक भागीदारी से सफल होगा अभियान : विधायक रामचंद्र सिंह और उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा. सभी मिलकर प्रवासी और स्कूल से बाहर रह गये बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करें. अभियान के दौरान स्कूलों में प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जायेंगी. इस मौके पर एसडीओ अजय कुमार रजक, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, डीएसइ गौतम कुमार साहू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम व कई छात्र उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola