भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी से प्रेरणा लें

Updated:
विज्ञापन
भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी से प्रेरणा लें

भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी से प्रेरणा लें

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्र में शनिवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पुराना प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, सीओ लवकेश सिंह, थाना प्रभारी अनुराग कुमार, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी, तरुण प्रियदर्शी, झामुमो की महिला नेत्री आरती दास समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर सभी ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही. मौके पर विक्टर केरकेट्टा, मो नसीम अंसारी, प्रेम कुमार सिंह पिंटू, जोहन टोपनो, डॉक्टर खान, फ्रांसिस गुड़िया, बीरेंद्र ठाकुर, दीनानाथ राम, सुप्रियन मिंज, कासिम अंसारी, कृष्ण सिंह, जय सिंह, लोकनाथ सिंह, शिवनाथ मिस्त्री, संजय उरांव, विपिन बिहारी सिंह, अजय सिंह, कालेश्वर उरांव, जीवालाल उरांव, राजकुमार कोरवा, सुशील कोरवा, नामलेन टोपनो, विजय कुमार पप्पू समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे. कांग्रेस कार्यालय में याद किये गये भगवान बिरसा मुंडा लातेहार. जिला कांग्रेस कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी. मौके पर युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव समेत कई लोगों ने बिरसा मुंडा की तसवीर पर माल्यार्णप कर उन्हें नमन किया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, प्रखंड उपाध्यक्ष चंदन कुमार गुप्ता, प्रखंड महासचिव दानिश आलम, प्रमिला कुमारी, आशा देवी, पिंकी देवी, धनंजय यादव, सोनू यादव, ललित उरांव, परितोष उरांव, पंकज उरांव सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola