बरवाडीह में पीएम आवास योजना प्लस टू का सर्वे

प्रखंड में पीएम आवास योजना प्लस-टू के लाभुकों का भौतिक सत्यापन जारी है. अब तक ऑनलाइन सर्वे में 1686 योग्य लाभुकों की एंट्री की गयी है.
बरवाडीह. प्रखंड में पीएम आवास योजना प्लस-टू के लाभुकों का भौतिक सत्यापन जारी है. अब तक ऑनलाइन सर्वे में 1686 योग्य लाभुकों की एंट्री की गयी है. वहीं वंचित लाभुकों को पीएम आवास का लाभ देने के लिए सर्वे का कार्य चल रहा है. पीएम आवास के प्रखंड समन्वयक दीपक कुमार ने बताया कि प्रखंड के पंचायतों में जाकर आवास विहीन लाभुकों का सर्वे संबंधित पंचायत के पंचायत सेवक व रोजगार सेवक कर रहे हैंं. बताया कि वंचित लोगों को आवास का लाभ देने के लिए 31 मार्च तक आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने का काम चलेगा. उन्होंने कहा कि वंचित लाभुकों को शामिल करने के लिए तेजी से काम हो रहा है. चयनित योग्य लाभुकों को सर्वे में योग्य पाए जाने पर लाभुकों का नाम तत्काल सर्वेक्षण पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है. कोई भी जरूरतमंद पात्र लाभुक योजना से वंचित नहीं रहे, इसका प्रयास जारी है. उन्होंने कहा कि सर्वे के कार्य में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया गया है. पात्र लाभुकों को योजना का लाभ लेने के लिए जॉब कार्ड बनवाना जरूरी है. आगे बताया कि जॉब कार्ड के बिना पीएम ग्रामीण आवास योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




