एसएसबी ने महिलाओं के बीच किया सिलाई मशाीन का वितरण

Updated:
विज्ञापन

सिलाई मशीन के साथ महिलाएं | Prabhat Khabar Network

लातेहार के मारोमार में एसएसबी 32वीं बटालियन ने 24 महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कीं। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

विज्ञापन

लातेहार. लातेहार प्रखंड के मारोमार स्थित वन विभाग के अशोक सभागार में एसएसबी 32वीं बटालियन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में 24 महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया. कमांडेंट राजेश कुमार सिंह एवं सीओ दिनेश कुमार मिश्र ने सभी का मशीन प्रदान किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

नक्सल प्रभावित गांवों के युवतियों को सिलाई प्रशिक्षण

इससे पूर्व नक्सल प्रभावित विभिन्न गांवों के महिला एवं युवतियों को 26 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम दिया गया था. इस अवसर कमांडेंट श्री सिंह ने कहा कि नक्सल प्रभावित गांव के महिलाओं को समय-समय पर कौशल विकास महिला सशक्तिकरण एवं कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित हो सके.

ये भी पढ़ें: बाल कावंरियो ने किया शिव मंदिर मे जलाभिषेक

सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान कार्यक्रमों जारी

एसएसबी भविष्य में भी ग्रामीणों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान कार्यक्रमों जारी रखेंगी. इस दौरान सीमा सुरक्षा बल द्वारा 24 महिलाओं एवं तीन स्वयं सहायता समूह की बीच 240 सिलाई मशीन का वितरण किया गया. इस अवसर पर थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, जिप सदस्य जीरा देवी, पशु चिकित्सा पदाधिकारी अश्वनी कुमार यादव, मुखिया प्रभा देवी, शिक्षक राजपाल सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता कल्याण बृजिया, पुष्पा देवी व वन विभाग के कर्मी उपस्थित थे.



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola