चलती ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, लातेहार स्टेशन प्रबंधन ने की तुरंत सहायता

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

लातेहार में चलती ट्रेन के दौरान एक महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। रेल प्रशासन और मेडिकल टीम ने तुरंत मदद कर जच्चा-बच्चा को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

बेतला -लातेहर. मंगलवार की सुबह चलती ट्रेन में एक महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने की खबर है. जानकारी के अनुसार, ट्रेन बरवाडीह- बरकाकाना सेक्शन में जब ट्रेन डेमू स्टेशन से खुली थी. सफर के दौरान ही महिला को अचानक तीव्र प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी और उसने ट्रेन के भीतर ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया.

जच्चा-बच्चा सुरक्षित

लातेहार स्टेशन पहुंचने पर जैसे ही महिला की स्थिति की सूचना रेल प्रशासन को मिली, तुरंत कार्रवाई की गयी. स्टेशन पर पहले से ही एम्बुलेंस की टीम पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद खड़ी थी. ट्रेन के रुकते ही जच्चा-बच्चा को सुरक्षित रूप से ट्रेन से उतारा गया और त्वरित प्राथमिक उपचार प्रदान करते हुए उन्हें सदर अस्पताल ले जाने की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गयी. रेल यात्रियों ने इस त्वरित सहायता के लिए स्टेशन प्रबंधन और मेडिकल टीम की सराहना की है.

ये भी पढ़ें: जेजेएमपी के खिलाफ गुमला पुलिस की कार्रवाई, पांच लाख का इनामी उग्रवादी समेत चार गिरफ्तार, AK-56 व SLR बरामद


विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola