बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कुड़ू मस्जिद चौक सड़क पर गड्डा बना जानलेवा

Updated:
विज्ञापन

कुड़ू मस्जिद चौक सड़क पर गड्डा/ Prabhat Khabar Network

लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड में मंगलवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सड़कों का हाल बेहाल है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. कई मकान भी बारिश की भेंट चढ़ गए हैं.

विज्ञापन

कुड़ू से अमित कुमार राज की रिपोर्ट

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड में मंगलवार सुबह से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश के कारण लोग घरों में दुबकने को विवश हो गए हैं. बारिश के कारण ग्रामीण कच्ची सड़कों का हाल बेहाल हो गया है. सड़कों पर पैदल चलना दूभर हो रहा है.

तालाब में तब्दील हुआ गड्डा

बारिश के कारण शहरी क्षेत्र के मस्जिद चौक पर बना गड्डा तालाब में तब्दील हो गया नतीजा बाइक सवार गड्ढे में गिरकर घायल हो रहें हैं. मंगलवार को लगभग तीस मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया है. बताया जाता है कि मंगलवार सुबह से बारिश लगातार जारी है. बारिश के कारण सड़कों पर नालियों का गंदा पानी बह रहा है इससे सबसे अधिक परेशानी विद्यालय जाने वाले बच्चों को हो रही है.

ये भी पढ़ें: ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटा, इलाज के दौरान हुई मौत

सड़कों का हाल बेहाल

बारिश प्रखंड के जीमा चौक से लावागाई तक, जीमा चौक से चंडू तक, बंदुवा मोड़ से सलगी तक, सलगी से धौरा तक, ककरगढ़ से फुलसुरी तक ग्रामीण सड़कों का हाल बेहाल हो गया है. शहरी क्षेत्र में सभी मुख्य सड़कों पर बारिश के बाद नालियों का गंदा पानी बह रहा हैं इससे पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है. बारिश के कारण प्रखंड की सभी नदियां उफान पर हैं. बारिश के कारण प्रखंड में एक दर्जन मकान ध्वस्त होने की सूचना हैं.


विज्ञापन
शेखर सुमन

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola