सड़क दुर्घटना कारण बना गलत तरीके से निर्मित ठोकर ,पलटा ऑटो चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवा में सड़क पर बने ऊंचे ठोकर के कारण ऑटो पलटने से चालक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन की लापरवाही पर भारी आक्रोश जताया है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

सुमित कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

लातेहार,चंदवा : शहर में दुर्घटनाओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है. अभी 6 लोगों की मौत की खबर से लोग उबरे भी नहीं थे की फिर से सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक चालक की मौत हो गई. घटना सड़क पर बनाए गए ठोकर के कारण हुई है.

कई स्थान पर ठोकर का निर्माण

ठोकर में एक ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें चालक की मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क पर रविवार को ही कई स्थान पर ठोकर का निर्माण किया गया है. इसका निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया गया था. जिसके कारण दुर्घटनाएँ हो रहीं है.

ऑटो पर सवार थे आधे दर्जन लोग

जानकारी के अनुसार ऑटो पर करीब आधे दर्जन लोग सवार थे. वे लोग लातेहार से नगर ग्राम स्थित माँ भगवती मंदिर पूजा करने जा रहे थे. इसी दौरान तीखे मोड़ पर सड़क पर बने ऊँचे ठोकर से वाहन अनियंत्रित हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया.

ये भी पढ़ें: Latehar News: बारियातू-बालूमाथ सीमा पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, फुफेरा भाई गंभीर

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया. लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई. माकपा नेता प्रमोद साहू ने प्रशासन से सड़क पर बने सभी अवैज्ञानिक ठोकरों की जाँच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. जल्द ही इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो भविष्य में ऐसी घटनाएँ फिर हो सकती हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola