झामुमो की बैठक में एमएमडीआर संशोधन बिल को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर हुई चर्चा
उपस्थित सांसद व अन्य | Prabhat Khabar Network
लातेहार में झामुमो की बैठक में खनिज अधिकारों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। सांसद बैद्यनाथ राम ने राज्य के हितों की रक्षा का संकल्प लिया।
लातेहार. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति के तत्वावधान में शहर के माको डाकबंगला में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने की. बैठक में झामुमो केंद्रीय उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम मुख्य रूप से मौजूद थे. मंच संचालन जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव ने किया. बैठक में राज्यों के खनिज अधिकारों एवं खनिज संसाधनों से संबंधित कराधान के अधिकारों को प्रभावित करने वाले प्रस्तावित विधेयक और कानूनी प्रावधानों को लेकर पार्टी की स्थिति एवं आगामी रणनीति पर चर्चा किया गया.
झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य
राज्यसभा सांसद श्री राम ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है. राज्य के खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों एवं उनसे प्राप्त राजस्व का लाभ झारखंड की जनता और विकास कार्यों को मिलना चाहिए. उन्होने कहा कि राज्य के हितों को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रावधान के खिलाफ पार्टी मजबूती से अपनी आवाज उठाएगी. मौके पर केंद्र सरकार एवं संसद के समक्ष झारखंड के हितों को प्रभावी ढंग से रखा जायेगा और आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलनात्मक कार्यक्रम चलाया जायेगा.
ये भी पढ़ें: एमएमडीआर संशोधन बिल से नहीं होगी राजस्व में कटौती, इससे झारखंड के खनिज क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार : वीडी राम
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान
जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता एकजुट होकर झारखंड के अधिकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे. मौके पर अरूण दुबे, शमसूल होदा, सुदामा प्रसाद, जीरा देवी, प्रभात कुमार, अंकित पांडेय, विशाल कुमार, आर्सेन तिर्की, रिंकू कच्छप, बासुदेव यादव, बिलासी तोपनो, ममता सिंह, शीला देवी व अहद खान समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









