बेतला के छिपादोहर में विशाल पेड़ गिरने से सड़क मार्ग बाधित

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर गिरा पेड़ | Prabhat Khabar Network

बेतला के छिपादोहर में विशाल पेड़ गिरने से सड़क मार्ग बंद हो गया है, जिससे यात्रियों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को सूचना दी गई।

विज्ञापन

लातेहार,बेतला . मंगलवार की सुबह छिपादोहर रेलवे स्टेशन और देवी मंडप के बीच मुख्य मार्ग पर एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया. इस दुर्घटना के कारण छिपादोहर स्टेशन को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह बाधित हो गयी है.सड़क बंद होने से स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वाहनों की लंबी कतार

वाहनों की लंबी कतारें लग गयी हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ काफी पुराना था. स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गयी है ताकि रास्ते से पेड़ को हटाकर यातायात व्यवस्था दोबारा बहाल की जा सके.

ये भी पढ़ें: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कुड़ू मस्जिद चौक सड़क पर गड्डा बना जानलेवा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola