चंदवा में हो रहा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
चंदवा में हो रहा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग

शहर में इन दिनों सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है. खैनी विक्रेता समेत प्लास्टिक के समान बेचनेवाले, उर्वरक बेचनेवाले सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं.

विज्ञापन

चंदवा. शहर में इन दिनों सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है. खैनी विक्रेता समेत प्लास्टिक के समान बेचनेवाले, उर्वरक बेचनेवाले सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं. विवाह-शादी के मौसम में प्लास्टिक की बनी सिंगल यूज प्लेट आदि की खूब बिक्री हो रही है. ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने एक जुलाई 2022 से पॉलीस्ट्रीन और विस्तारित पॉलीस्ट्रीन समेत अधिसूचित एकल उपयोग वाले प्लास्टिक का निर्माण, आयात, स्टॉकिंग, वितरण, बिक्री व उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसकी रोकथाम के लिए प्रदूषण नियंत्रण समितियां जिम्मेवार होती है. सिंगल यूज प्लास्टिक का अवैध व्यापार कर रहे लोगों पर आज तक प्रदूषण नियंत्रण समितियां व जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. दुकानों में लोग अवैध रूप से बगैर टेस्ट के ही अधिक माइक्रोन की प्लास्टिक की बिक्री कर रहे हैं. प्लास्टिक के समान बिक्री संबंधी किसी प्रकार का कोई लाइसेंस भी नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola