फुटपाथ विक्रेताओं को योजनाओं का मिलेगा लाभ : डॉ आनंद किशोर

Updated:
विज्ञापन
फुटपाथ विक्रेताओं को योजनाओं का मिलेगा लाभ : डॉ आनंद किशोर

फुटपाथ विक्रेताओं को योजनाओं का मिलेगा लाभ : डॉ आनंद किशोर

विज्ञापन

लातेहार ़ नगर पंचायत लातेहार में आयोजित लोक कल्याण मेला पथ विक्रेताओं के सशक्तिकरण का बड़ा माध्यम बन रहा है. सिटी मैनेजर डॉ आनंद किशोर दांगी ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को मार्च 2030 तक विस्तारित कर दिया गया है. इसके तहत पथ विक्रेताओं को तीन चरणों में 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपये से अधिक तक का माइक्रो-क्रेडिट उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चल रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य पथ विक्रेताओं को वित्तीय, डिजिटल और सामाजिक सशक्तिकरण से जोड़ना है. मेले में नये आवेदन लिये जा रहे हैं, स्वीकृत आवेदनों पर ऋण वितरण किया जा रहा है और बैंकों से लौटाये गये आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है. डॉ दांगी ने कहा कि डिजिटल ऑनबोर्डिंग के माध्यम से निष्क्रिय लाभुकों को यूपीआइ लिंक्ड रुपे क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध कराया जा रहा है. इसकी सीमा 10 हजार से 30 हजार रुपये तक होगी. यह कार्ड ब्याज मुक्त अवधि (20-50 दिन), बिना किसी शुल्क और पांच वर्ष की वैधता के साथ जारी किया जा रहा है. इसके अलावा पथ विक्रेताओं को प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना व जन-धन योजना का लाभ भी मिलेगा. उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र के सभी फुटपाथ विक्रेताओं से लोक कल्याण मेला में भाग लेने और योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola