क्षेत्र की जनता की सेवा और विकास प्राथमिकता

Updated:
विज्ञापन
क्षेत्र की जनता की सेवा और विकास प्राथमिकता

क्षेत्र की जनता की सेवा और विकास प्राथमिकता

विज्ञापन

बरवाडीह़ स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह ने रविवार को मंगरा स्थित अपने आवास पर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी. इस दौरान प्रखंड के खुरा पंचायत के गुलजारबाग से आये ग्रामीणों ने बताया कि प्राचीन पहाड़ी मंदिर रोड से लेकर गुलजारबाग विद्यालय तक सड़क और नाली नहीं होने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों की बात सुनकर विधायक ने तुरंत संज्ञान लिया और सड़क व नाली निर्माण के लिए उपायुक्त से मुलाकात कर जल्द ही कार्य करवाने का आश्वासन दिया. इसके अलावा क्षेत्र के कई अन्य लोग भी अपनी समस्याएं लेकर आये, जिनका विधायक ने समाधान कराने का भरोसा दिया. विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सेवा और विकास उनकी प्राथमिकता है और किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे 24 घंटे उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पवित्र महीने में जनता को कई विकास योजनाओं की सौगात दी जायेगी और विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर यूथ कांग्रेस प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि रविंद्र राम, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह, अवधेश मेहरा, हसरत अंसारी, रिजवी अंसारी, पप्पू कुमार और सुरेंद्र साव, विनय कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola