सेवका पद पर धर्मनीति देवी का चयन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jul 2024 8:25 PM
प्रखंड के बारेसाढ़ गांव में आंगनबाड़ी सेविका के चयन को लेकर गुरुवार को ग्रामसभा हुई.
गारू. प्रखंड के बारेसाढ़ गांव में आंगनबाड़ी सेविका के चयन को लेकर गुरुवार को ग्रामसभा हुई. अध्यक्षता बीडीओ सह सीडीपीओ संतोष बैठा ने की. बारेसाढ़ में आंगनबाड़ी सेविका पद के लिए नौ अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया था. सभी के आवेदन की जांच के बाद सबसे अधिक योग्यताधारी धर्मनीति देवी का चयन सेविका के पद के लिए किया गया. वहीं मायापुर आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सहायिका के पद पर कर्मिला खलखो का चयन हुआ. इस अवसर पर उप प्रमुख रामदास यादव, मुखिया रूपमानी नगेसिया, महिला पर्यवेक्षक इंदुमती खलखो सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










