गेरेंजा में तीन घंटे तक सड़क जाम, वाहनों की कतार

Updated at : 18 Feb 2025 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
गेरेंजा में तीन घंटे तक सड़क जाम, वाहनों की कतार

रांची-चतरा मुख्य पथ पर बालूमाथ थाना अंतर्गत गेरेंजा गांव के समीप मंगलवार को दर्जनों ग्रामीणों ने भूमि के एवज में मुआवजा की मांग को लेकर एनएच को जाम कर दिया.

विज्ञापन

बालूमाथ. रांची-चतरा मुख्य पथ पर बालूमाथ थाना अंतर्गत गेरेंजा गांव के समीप मंगलवार को दर्जनों ग्रामीणों ने भूमि के एवज में मुआवजा की मांग को लेकर एनएच को जाम कर दिया. वे मुख्य सड़क पर टेंट लगाकर बैठ गये. सड़क जाम के कारण एनएच पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गयी. दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जमाकर्ताओं ने इस दौरान अंचल व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. रैयत देवनाथ उरांव ने बताया कि चार वर्ष पूर्व चंदवा से गोनिया (बारियातू) तक एनएच-99 की चौड़ीकरण व मरम्मत कार्य कराया गया था. उस समय गेरेंजा गांव के 17-18 लोगों की करीब चार एकड़ जमीन सड़क निर्माण में गयी थी. उस वक्त संवेदक संतोष सिंह ने कहा था कि भूमि अधिग्रहण कर जल्द ही रैयतों को मुआवजा का लाभ दिलाया जायेगा. सड़क बनने के बाद से अब तक हमें मुआवजा नहीं मिला. लोगों ने बताया कि इसके बाद से जमीन के मुआवजा के लेकर अंचल कार्यालय व लातेहार भू-अर्जन कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप था कि बालूमाथ अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक मनोज कुमार ने पैसे लेकर भी फाइल आगे नहीं बढ़ायी. राजस्व कर्मचारी की ओर से मोटी रकम की मांग की जाने लगी. लोगों ने बताया कि मुआवजा की मांग को लेकर कुछ माह पूर्व भी सड़क जाम की थी. उस वक्त सीओ ने 15 दिनों के भीतर न्याय दिलाने का लिखित आश्वासन दिया था. अब भी भू-अर्जन कार्यालय की ओर से मुआवजा की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. इधर जाम की सूचना पाकर सीओ विजय कुमार, बीडीओ सोमा उरांव, एसआइ राहुल कुमार समेत पुलिस जवान पहुंचे और जामकर्ताओं से वार्ता की. भू-अर्जन कार्यालय में बुधवार को रैयतों को बुलाकर मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद लोगों से जाम हटाने को कहा. इस दौरान दोपहर 11 बजे से दोपहर दो बजे तक एनएच ठप रहा. मौके पर पंसस पिंटू नायक, श्याम उरांव, रामप्रवेश उरांव, कार्तिक उरांव, राजू उरांव, शंकर उरांव, बलमनी देवी, राजमणि टोप्पो, तारामणि देवी, सीतामनी देवी, सरसो देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola