लातेहार में नारनौलिया अग्रवाल संघ का पुर्नगठन

नारनौलिया अग्रवाल संघ की एक बैठक बानपुर निवासी मोती प्रसाद अग्रवाल के आवासीय परिसर में हुई. बैठक में संघ का पुर्नगठन हुआ.
लातेहार. नारनौलिया अग्रवाल संघ की एक बैठक बानपुर निवासी मोती प्रसाद अग्रवाल के आवासीय परिसर में हुई. बैठक में संघ का पुर्नगठन हुआ. इसमें सर्वसम्मति से अगले तीन वर्ष के लिए नारनौलिया अग्रवाल संघ के पदाधारियों का चयन किया गया. मौके पर सर्वसम्मति से संघ के संरक्षक जवाहर प्रसाद अग्रवाल, बद्री प्रसाद अग्रवाल, शिव प्रसाद अग्रवाल, गया प्रसाद अग्रवाल, गोपीचंद अग्रवाल, मोती प्रसाद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, रामस्वरूप प्रसाद व मन्नु लाल अग्रवाल चुने गये. संघ का अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल (पप्पन अग्रवाल) को बनाया गया. उपाध्यक्ष कन्हाई कुमार अग्रवाल व रवींद्र कुमार अग्रवाल, सचिव बैजनाथ प्रसाद अग्रवाल, सह-सचिव, मुकेश कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार अग्रवाल (स्टेशन) और मीडिया प्रभारी उमेश कुमार अग्रवाल व गौरव कुमार अग्रवाल को बनाया गया. इससे पहले बैठक का शुभारंभ महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया. नव निर्वार्चित अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने कहा कि वे समाज के हर एक गतिविधि में हमेशा उपलब्ध रहेगें. उन्होने संघ के सभी पदधारियों को पूर्व की तरह सहयोग करने की बात कही. संघ के संरक्षक व अभिभावकों से अपना स्नेह व मार्गदर्शन संघ को देने का आग्रह किया. बैठक में सभी नव निर्वाचित पदधारियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




