हेमंत सोरेन के सीएम बनने पर निकला जुलूस

राज्य में इंडिया गठबंधन की सरकार का गठन हो गया है. मुख्यमंत्री पद पर हेमंत सोरेन ने शपथ ले ली है.
लातेहार. राज्य में इंडिया गठबंधन की सरकार का गठन हो गया है. मुख्यमंत्री पद पर हेमंत सोरेन ने शपथ ले ली है. मुख्यमंत्री पद पर हेमंत सोरेन के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की खुशी में झामुमो जिला सचिव समशुल होदा के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला गया. विजय जुलूस शहर के थाना चौक से प्रारंभ हुआ, जो मेन रोड होते हुए समाहरणालय के मुख्य द्वार तक गया. जुलूस में शामिल झामुमो कार्यकर्ता हेमंत सोरेन जिंदाबाद, शिबू सोरेन जिंदाबाद.. के नारे लगा रहे थे. जुलूस में शामिल कार्यकर्ता अबीर-गुलाल लगाकर शहर के लोगों को मिठाइयां खिलायी. मौके पर जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दूबे, जिप सदस्य विनोद उरांव, अशोक पांडेय, गोपाल सिंह, आर्सेन तिर्की, श्याम बिहारी यादव, पॉल एक्का, मो असगर, मानिक गंझू, अरशद अंसारी, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र उरांव व सीमा देवी समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










