विभिन्न अखाड़ों के लोगों ने की बैठक, मौन जुलूस निकालकर सौंपा ज्ञापन

विभिन्न अखाड़ों के लोगों ने की बैठक, मौन जुलूस निकालकर सौंपा ज्ञापन
चंदवा़ शनिवार की शाम चंदवा के विभिन्न अखाड़ों के लोगों ने शहर में शांतिपूर्ण मौन जुलूस निकाला. लोग स्थानीय बुधबाजार स्थित शिव मंदिर परिसर से निकल अंचल कार्यालय पहुंचे. यहां बीडीओ चंदन प्रसाद व सीओ सुमित कुमार झा को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि रामनवमी के दिन पतराटोली, जगराहा व डेमटोली से आ रहे रामभक्तों के साथ तिलैयाटांड़ मस्जिद के समीप प्रशासन द्वारा गलत व्यवहार किया गया है. यह घटना तब हुई जब बीडीओ, सीओ व पुलिस निरीक्षक वहां मौजूद थे. इससे हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. उक्त स्थान पर हर वर्ष ऐसी समस्या होती है, पर कोई ठोस समाधान नहीं निकाला जाता. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच व दुर्व्यवहार करनेवाले अधिकारी, कर्मी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इससे पूर्व सभी अखाड़े के लोगों ने बुधबाजार शिव मंदिर परिसर में बैठक की. इसमें रामनवमी के दिन कथित घटना पर रोष जताया गया. एक स्वर में लोगों ने कहा कि हम शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मना रहे थे. प्रशासन ने जबरन राम भक्तों के साथ दुर्व्यवहार किया है. मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे. विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षाफल घोषित
लातेहार. धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया. कुल 734 विद्यार्थियों में कक्षा अरुण की शताक्षी मिश्रा ने विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त किये. कार्यक्रम में कक्षावार प्रथम तीन स्थान पाने वाले मेधावियों की माताओं को प्रतिभा जननी पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसके अलावा वर्षभर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ एथलीट, उपस्थिति और आर्टिस्ट ऑफ द ईयर जैसे श्रेणियों में प्रमाण पत्र दिये गये. परीक्षा प्रमुख राकेश कुमार सिन्हा ने परीक्षा वृत प्रस्तुत किया. मौके पर सचिव राजीव रंजन पांडेय, सह सचिव सुधांशु दुबे और प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी समेत कई गणमान्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




