राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, अधिक से अधिक वादों के निष्पादन का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, अधिक से अधिक वादों के निष्पादन का निर्देश

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, अधिक से अधिक वादों के निष्पादन का निर्देश

विज्ञापन

लातेहार ़ आगामी नौ मई को आयोजित होने वाले साल के दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत और वर्तमान में चल रहे ””””90 दिवसीय मध्यस्थता 2.0”””” अभियान की सफलता को लेकर व्यवहार न्यायालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेष नाथ सिंह ने की.नोटिस तामिला और प्री-सिटिंग पर जोर : बैठक के दौरान पीडीजे शेष नाथ सिंह ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक वादों के निष्पादन के लिए नोटिस तामिला और प्री-सिटिंग की प्रक्रिया में तेजी लायें. उन्होंने विशेष रूप से सुलहनीय आपराधिक मामलों, दीवानी विवादों, बैंक ऋण, बिजली बिल और वैवाहिक मामलों को चिह्नित करने पर जोर दिया. ग्रामीणों को जागरूक करेंगे पीएलवी : श्री सिंह ने पारा लीगल वोलंटियर्स (पीएलवी) को निर्देशित किया कि वे दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को लोक अदालत के लाभों के प्रति जागरूक करें. मौके पर प्रधान न्यायाधीश (कुटुम्ब न्यायालय) सैयद सलीम फातमी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय संजय कुमार दुबे, एसीजेएम कुमारी जीव, न्यायिक दण्डाधिकारी उत्कर्ष जैन समेत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव, सचिव संजय कुमार और कई अधिवक्ता उपस्थित थे. अधिकारियों ने विश्वास जताया कि आपसी समझौते के आधार पर इस बार रिकॉर्ड मामलों का निपटारा किया जायेगा.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola