लातेहार उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई अलग-अलग बैठक

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित अधिकारी  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने केजीबीवी नामांकन प्रक्रिया और सीएसआर योजनाओं की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

लातेहार. उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागर मे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय (जेबीएवी) से संबंधित जिला स्तरीय नामांकन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में शैक्षणिक सत्र के लिए प्राप्त नामांकन आवेदनों, पात्रता, रिक्त सीटों तथा नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाए ताकि पात्र छात्राओं को समय पर नामांकन का लाभ मिल सके.

विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी अभिलेखों का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने तथा नामांकन प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही यह भी कहा कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आवासीय सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं.

वहीं कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) मद के अंतर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक मे विभिन्न कंपनियों द्वारा सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए.

उन्होंने कहा कि सीएसआर के माध्यम से संचालित योजनाएं जिले के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, इसलिए इन योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए. उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की बात कही. मौके पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, प्रभारी पदाधिकारी सीएसआर श्रेयांश, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, संबंधित कार्यपालक अभियंता, कंपनियों के प्रतिनिधि एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola