बरवाडीह में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ रामनवमी महापर्व

Updated:
विज्ञापन
बरवाडीह में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ रामनवमी महापर्व

बरवाडीह में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ रामनवमी महापर्व

विज्ञापन

बरवाडीह़ प्रखंड मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में रामनवमी का महापर्व पूरे हर्षोल्लास और भक्तिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. शुक्रवार देर शाम विभिन्न अखाड़ा समितियों ने महावीरी झंडों के साथ आकर्षक जुलूस निकाला. बाजार स्थित पंचमुखी मंदिर, आदर्शनगर, गढ़वाटांड़, पहाड़ी मंदिर, पुरानी बस्ती, बाजार, खुरा बस्ती, चमरडीहा, अहिरपुरवा समेत एक दर्जन से अधिक स्थानों से निकले जुलूस ने पूरे नगर का भ्रमण किया. आकर्षक झांकियां और शौर्य का प्रदर्शन : जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए बस स्टैंड स्थित आदिशक्ति महावीर मंदिर परिसर पहुंचा, जहां सभी झंडों का पारंपरिक मिलान किया गया. इस दौरान प्रभु श्रीराम के जयकारों और भक्ति धुनों से माहौल भक्तिमय बना रहा. कई अखाड़ों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया. देर रात तक चले इस उत्सव में स्थानीय युवाओं ने लाठी, डंडा, गदा और तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतब दिखाकर अपने शौर्य का प्रदर्शन किया. सम्मान समारोह में जुटे गणमान्य : आदिशक्ति महावीर मंदिर पूजा कमेटी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र सिंह ने शिरकत की. मौके पर जिप सदस्य संतोषी शेखर, एसडीपीओ भरत राम, बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, सीओ लवकेश सिंह, थाना प्रभारी अनुराग कुमार समेत अन्य अधिकारियों व विशिष्ट अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजवर्धन सिंह, कमल किशोर सिंह रिंकू, शशि शेखर, सतेंद्र सिंह उर्फ डब्बू सिंह समेत पूजा कमेटी के सभी सदस्यों और पुलिस प्रशासन की सक्रिय भूमिका रही.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola