पारा शिक्षकों ने सफलता हासिल की

Published by : VIKASH NATH Updated At : 31 Jul 2025 4:50 PM

विज्ञापन

झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के परिणाम में प्रखंड के दो दर्जन से अधिक पारा शिक्षकों ने सफलता हासिल की है.

विज्ञापन

फाेटो : 31 चांद 1 : खुशी व्यक्त करते लोग.

प्रतिनिधि

बारियातू. झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के परिणाम में प्रखंड के दो दर्जन से अधिक पारा शिक्षकों ने सफलता हासिल की है. प्रखंडवासियों ने सफल शिक्षकाें को बधाई दी है. इस संबंध में टेट पास सहायक अध्यापक संघ के सचिव भीम प्रजापति व कोषाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों में सेवक गंझू, राजेश यादव, भीम प्रजापति, जगदीश उरांव, कालीनाथ शाहदेव, रमेश प्रसाद मांझी, बिनोद कुमार मिश्रा, श्याम नारायण ठाकुर, शिवनारायण राणा, पंचम ठाकुर, भोला यादव, अशोक कुमार सिंह, बिंदेश्वर राम, लालदीप यादव, ध्रुव कुमार शहदेव, राजेंद्र पांडेय, नरेश साव, पंकज सिंह, संजू देवी, मनोज ठाकुर, पूर्णिमा कुमारी, रेवतलाल यादव समेत अन्य लोग शामिल है. उक्त सभी अब इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा एक से पांच) के पद पर बहाल किये जायेंगे. उक्त अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र की जांच झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय, रांची में 31 जुलाई पांच अगस्त तक होगा. उनकी सफलता पर प्रमुख उर्मिला देवी, उप प्रमुख निशा शाहदेव, मो होजैफा, जिपस रमेश राम, राजेंद्र गंझू, लाल आशीष नाथ शाहदेव, लवकुश यादव, लव कुमार सिंह, बिनोद राम, देवनंदन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, योगेंद्र गंझू, कृष्ण यादव, मो सालिम, संजय सिंह, उमेश सिंह, मो कय्यूम, मो शमीम, मुखिया राजीव भगत, सरिता देवी, सुशीला देवी, शांति देवी, रानो देवी, तेतरी देवी, केदार गंझू, सुरेश उरांव के अलावे शिक्षकों ने बधाई दी है. उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola