पंसस ने किया विद्यालय का निरीक्षण

Updated at : 22 Feb 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
पंसस ने किया विद्यालय का निरीक्षण

कामता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अयूब खान ने शनिवार को स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार से विद्यालय संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त की.

विज्ञापन

चंदवा. कामता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अयूब खान ने शनिवार को स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार से विद्यालय संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त की. इसके अलावा मध्याह्न भोजन योजना की जांच की. उन्होंने बताया कि स्कूल में शिक्षकों के नौ पद सृजित हैं, लेकिन फिलहाल यहां महज तीन शिक्षक ही कार्यरत हैं. यहां नामांकित बच्चों की संख्या 237 है. शनिवार को महज 169 बच्चे उपस्थित थे. प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि यहां पांच शिक्षक थे. दो शिक्षक 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त हो गये. फिलहाल यहां तीन शिक्षक ही हैं. बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. स्कूल में कमरों की मरम्मत जरूरी है. प्लास्टर टूटकर गिर रहे हैं. स्कूल की चहारदीवारी भी जर्जर है. लोकसभा चुनाव के समय शौचालय बना था, लेकिन इसमें टाइल्स नहीं लगाया गया है. पंसस ने विभागीय अधिकारियों से स्कूल में खाली पड़े पदों को भरने व अन्य कमियों दूर करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola