पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प मामले में एक गिरफ्तार

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 15 May 2026 9:35 PM

विज्ञापन

पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के कैमा गांव में गत पांच मार्च को पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गयी थी. इस झड़प में पुलिस पदाधिकारी समेत 15 जवान घायल हो गये थे. घटना के बाद सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने कांड संख्या 39-2026 के तहत बीएनएस के विभिन्न धाराओं मे मामला दर्ज कराया था. इस घटना मे शामिल कैमा समेत कई गांव के 71 लोगों के खिलाफ सदर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी. इस घटना के बाद कैमा गांव निवासी राजीव उर्फ राजू उरांव को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि छापामारी कर राजू उरांव की गिरफ्तारी चंदवा थाना क्षेत्र से की गई है. इस घटना मे शामिल राजू की पहली गिरफ्तारी है. अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. क्या है मामला: ओरिएंटल नामक कंपनी द्वारा कोयला खनन के लिए कैमा समेत कई गांवों में जमीन का अधिग्रहण किया जाना है. घटना से एक माह पूर्व कंपनी द्वारा कोयला के लिए कैमा गांव मे ड्रोन से सर्वे किया जा रहा था. इसी दौरान ग्रामीणो ने कंपनी के लोगो से ड्रोन को लूट कर जप्त कर लिया था. इसके बाद कंपनी ने इस मामले को लेकर सदर थाना मे आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था. इस मामले मे सदर पुलिस पांच मार्च को कैमा गांव पहुंची और ग्रामीणों से ड्रोन जप्त कर वापस लाैट रही थी. तभी ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया था. इस हमला के बाद पुलिस और ग्रामीणो के बीच हिंसक झड़प हो गयी थी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola