पेट्रोल-डीजल संकट से जिले में परेशानी, सीमित मात्रा में हो रही बिक्री

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 15 May 2026 9:37 PM

विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल संकट से जिले में परेशानी, सीमित मात्रा में हो रही बिक्री

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, लातेहार

जिले में दो दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप हैं, जहां आंशिक रूप से पेट्रोल और डीजल का संकट उत्पन्न हो गया है. सबसे अधिक परेशानी महुआडांड़ प्रखंड में देखी जा रही है. यहां तीन पेट्रोल पंप हैं, जिनमें एक पंप में तेल समाप्त हो गया है. तेल खत्म होने के बाद पंप संचालकों ने लाल फीता लगाकर पंप बंद कर दिया है. मोटरसाइकिल चालकों को 100 रुपये तथा चारपहिया वाहनों को 500 से 1000 रुपये तक का ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है. हालांकि एंबुलेंस और मालवाहक ट्रकों को जरूरत के अनुसार तेल उपलब्ध कराया जा रहा है. तेल के दाम में तीन रुपये की वृद्धि भी की गयी है. इसके बावजूद लोग पंपों पर वाहन लेकर तेल लेने पहुंच रहे हैं. कुछ लोग गैलन और जार में पेट्रोल और डीजल लेने पहुंच गये हैं. ऐसे लोग ईंधन की जमाखोरी करने का प्रयास कर रहे हैं. यह स्थिति जिले के लगभग सभी प्रखंडों में देखी जा रही है. हालांकि जिले के सभी पेट्रोल और डीजल पंपों में तेल उपलब्ध है, लेकिन आने वाले दिनों में परेशानी की आशंका को देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर सीमित मात्रा में बिक्री की जा रही है.

क्या कहते हैं अधिकारी

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक ने कहा कि लातेहार में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है. सभी पंप संचालकों को उचित मात्रा में और जरूरत के अनुसार तेल देने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि वाहन के अलावा किसी डब्बा, गैलन या जार में तेल बेचने की जानकारी मिलने पर संबंधित पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola