वज्रपात से पति की मौत, पत्नी घायल

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 15 May 2026 9:38 PM

विज्ञापन

वज्रपात से पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन

लातेहार. जिले में तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात ने एक परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है. सदर थाना क्षेत्र के पांडेयपुरा पंचायत के रेहल गांव निवासी नरेंद्र उरांव (40) पिता पंचू उरांव की वज्रपात से मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घटना के समय दोनों अपने घर में मौजूद थे. अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा से परिवार में कोहराम मच गया. घायल पत्नी को तत्काल परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है. मृतक नरेंद्र उरांव अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं. घटना से गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा और सहायता देने की मांग की है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola