न्यायलय के वादों के निष्पादन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

Updated:
विज्ञापन
न्यायलय के वादों के निष्पादन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

समाहरणालय में लंबित अदालती मामलों की समीक्षा करते हुए डीएम शैलेंद्र कुमार ने सूर्यगढ़ा अंचल में सबसे अधिक मामले पेंडिंग होने पर कड़ी नाराजगी जताई. डीएम ने सूर्यगढ़ा सीओ को एक सप्ताह के भीतर प्रति-शपथ पत्र दाखिल करने का सख्त निर्देश दिया है.

विज्ञापन

लंबित न्यायालयी मामलों की डीएम ने की समीक्षा

लखीसराय के प्रतिनिधि के अनुसार

डीएम शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में उच्च न्यायालय में लंबित मामलों को लेकर समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सिविल रिट, एमजेसी और अन्य वादों की स्थिति पर विभागवार चर्चा की गयी. डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि लंबित वादों में तुरंत प्रति-शपथ पत्र दाखिल करें. साथ ही प्रति-शपथ पत्र की एक प्रति वाद संख्या और तारीख के साथ जिला विधि शाखा को उपलब्ध कराने को कहा, ताकि उसे सीसीएमएस पोर्टल पर अपलोड किया जा सके.

बैठक से गैरहाजिर रहे पदाधिकारियों को अगली बैठक में विस्तृत प्रतिवेदन के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया. समीक्षा में सामने आया कि अंचल कार्यालय, सूर्यगढ़ा से जुड़े सबसे अधिक मामले लंबित हैं. इस पर डीएम ने नाराजगी जतायी.

उन्होंने सूर्यगढ़ा के अंचलाधिकारी को एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित वादों में प्रति-शपथ पत्र तैयार कर जिला विधि शाखा को सौंपने का आदेश दिया, ताकि उच्च न्यायालय में समय पर कार्रवाई हो सके. जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि न्यायालयी वादों के निष्पादन में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. सभी कार्रवाई तय समय सीमा में पूरी करें. बैठक में एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता राहुल कुमार, डीटीओ मुकुल पंकज मणि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, नजारत उप समाहर्ता प्राची कुमारी समेत कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola