नवजात की मौत, एएनएम पर लापरवाही का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
नवजात की मौत, एएनएम पर लापरवाही का लगाया आरोप

नवजात की मौत, एएनएम पर लापरवाही का लगाया आरोप

विज्ञापन

लातेहार ़ सदर प्रखंड के होटवाग गांव में एएनएम की लापरवाही से एक नवजात शिशु की मौत हो गयी. परसही पंचायत के सोतम गांव की गर्भवती महिला सोहबतिया देवी पति कामेश सिंह को सुबह लगभग पांच बजे प्रसव पीड़ा हुई. इसके बाद परिजन उसे तत्काल होटवाग स्थित स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. लेकिन वहां पहुंचने पर केंद्र में ताला लगा हुआ था. जिस पर परिजनों ने एएनएम कल्पना सिन्हा से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया और न ही मौके पर पहुंचीं. करीब दो घंटे तक गर्भवती महिला स्वास्थ्य केंद्र के बाहर तड़पती रही. अंत में परिजन उसे लातेहार सदर अस्पताल ले गये. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और नवजात की जन्म के दौरान मौत हो गयी. मौके पर परिजनों ने एएनएम की घोर लापरवाही को मौत का कारण बताया है. गांव के ग्रामीणों ने कहा कि अगर समय पर चिकित्सा सुविधा मिल जाती तो नवजात की जान बचायी जा सकती थी. ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से संबंधित एएनएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में प्रखंड स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ विवेक विद्यार्थी ने कहा कि कर्मियों की लापरवाही का मामला सामने आया है. उन्होंने कहा कि महिला पहले से पूरी तरह स्वस्थ्य नहीं थी. लेकिन इस मामले में संबंधित स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. परिजनों ने मुझे कोई सूचना नहीं दी है : इस संबंध में एएनएम कल्पना सिन्हा ने पूछे जाने पर कहा कि सोहबतिया देवी के परिजनों ने मुझे कोई सूचना नहीं दी है. किसी ने केंद्र पहुंच कर मुझे फोन नहीं किया है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola