बासाओड़ा में सरहुल पर्व मनाने को लेकर बैठक

जिला मुख्यालय के बासाओड़ा में रविवार को सरना समिति की बैठक सचिव बिरसा मुंडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी एक अप्रैल को सरहुल पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया.
लातेहार. जिला मुख्यालय के बासाओड़ा में रविवार को सरना समिति की बैठक सचिव बिरसा मुंडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी एक अप्रैल को सरहुल पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. मौके पर सचिव ने कहा कि सरहुल पर्व से हमारी संस्कृति जुड़ी हुई है, जिसे पारंपरिक तरीके से मनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि लातेहार के सभी सरहुल समिति के लोग अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके लिए समिति के लोगों को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गयी है. मौके पर जिप सदस्य विनोद उरांव, तुलेश्वर उरांव, मोती उरांव, सुदेश्वर उरांव, प्रवेश उरांव, चुरामन उरांव, रमेश उरांव, सर्वजीत उरांव, तेतर उरांव, मनोज भुइयां एवं रामचरण उरांव समेत कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










