दिशा और डीएमफटी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

Updated at : 30 Jan 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
दिशा और डीएमफटी की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा

जिला समाहरणालय में गुरुवार को दिशा समिति और डीएमएफटी की बैठक चतरा सांसद कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

लातेहार. जिला समाहरणालय में गुरुवार को दिशा समिति और डीएमएफटी की बैठक चतरा सांसद कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में हुई. दिशा की बैठक में पूर्व की बैठक में लिए गये निर्णय की समीक्षा हुई. यहां पंचायती राज विभाग से जिला के लातेहार, बालूमाथ, बरवाडीह, मनिका, महुआडांड़, बारियातू व सरयू प्रखंड को मिला कर 50 पंचायतों में पंचायत ज्ञान केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए प्रति पंचायत लगभग चार लाख रुपये का आवंटन विभाग की ओर से दिया गया है. आवंटन के बाद जिला पंचायती राज कार्यालय से सभी पंचायतों के लिए सामग्री क्रय करने की बात कही गयी. बैठक में लातेहार विधायक प्रकाश राम ने कहा कि सामग्री खरीदारी में अनियमितता बरती गयी है. सामग्री की आपूर्ति के लिए कोई मापदंड का पालन नहीं हुआ है. इस मामले को लेकर जांच कमेटी गठित कर जांच कराने का निर्णय लिया गया. बरवाडीह प्रखंड के जिप सदस्य कन्हाई सिंह ने बरवाडीह प्रखंड के अमवाटिकर गांव के ग्रामीणों की समस्याओं को उठाया. कहा कि अमवाटिकर गांव के लोग चुगरू, लाभर, कोटाम के बाद सरयू होते हुए गणेशपुर तक 35 किमी की यात्रा करते हैं, तब उन्हें पांच किलो राशन मिलता है. इस पर उपायुक्त जिला आपूर्ति पदाधिकारी को उचित निर्णय लेने का निर्देश दिया. श्री सिंह ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों में खेल सामग्री है. खेल शिक्षक भी हैं. लेकिन बच्चों को खेलने की कोई घंटी निर्धारित नहीं है. इस विभाग के पदाधिकारियों को निर्णय लेने को कहा गया. वहीं डीएमएफटी की बैठक मे लातेहार विधायक प्रकाश राम ने कहा कि पूर्ण हुई योजनाओं की जांच के नाम पर जिले के संवेदकों को परेशान किया जा रहा है. वहीं संबंधित एजेंसी की ओर से राशि मंगाये जाने के एवज में पांच प्रतिशत की राशि जिला के वरीय पदाधिकारियों के नाम पर मांगा जा रहा है. इस पर उचित निर्णय लेने की बात कही गयी. सांसद ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर संवेदनशीलता बरतने की जरूरत है. उन्होंने योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर करने का निर्देश दिया. मौके पर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, जिप अध्यक्ष पूनम देवी, डिप्टी डायरेक्टर पीटीआर प्रजेशकांत जेना, उप निदेशक पलामू व्याघ्र परियोजना दक्षिणी कुमार आशीष, पंकज सिंह, विनय सिंह, लाल कौशल नाथ शाहदेव समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola