ePaper

पूजा पंडालों में सीसीटीवी व अग्निशमन यंंत्र की व्यवस्था करें

Updated at : 18 Sep 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
पूजा पंडालों में सीसीटीवी व अग्निशमन यंंत्र की व्यवस्था करें

पूजा पंडालों में सीसीटीवी व अग्निशमन यंंत्र की व्यवस्था करें

विज्ञापन

लातेहार ़ सदर थाना परिसर में अनुमंडल दंडाधिकारी अजय कुमार रजक की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा संघों के पदधारियों की बैठक हुई. इसमें एसडीएम श्री रजक ने दुर्गा पूजा समितियों को सड़क पर कम से कम 28 से 30 फीट चौड़ा तोरणद्वार बनाने की अपील की. ताकि वाहनों के आवागमन में परेशानी नहीं हो. यदि किसी पूजा समिति के द्वारा कलश यात्रा निकाली जा रही हो तो इसकी पूर्व सूचना देने की अपील की गयी. उन्होंने कहा कि पूर्व सूचना देने से सड़कों में ट्रैफिक आदि को व्यवस्थित किया जा सकता है. उन्होंने पूजा पंडालों में सीसीटीवी व अग्निशमन यंंत्र आदि की व्यवस्था पूर्व में ही कर लेने की अपील की. कहा कि दुर्गा पूजा में रूट डायर्वट किये जायेंगे और उसी रूट से वाहनों का परिचालन होगा. एसडीपीओ अरविंद कुमार ने कहा कि पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस तत्पर है. ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा और उन्हें नोटिस दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पूरी नजर रखी जायेगी. सदर थाना प्रभारी आरके गुप्ता ने सभी पूजा समितियों से 10-10 स्वयंसेवकों की सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया. बैठक में नगर पंचायत के प्रशासक राजीव रंजन, सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह, ललित पांडेय, सुदामा प्रसाद गुप्ता, बद्री प्रसाद, आशीष टैगोर, जय कुमार सिंह, शैलेश कुमार, मनमोहन राम, संतोष यादव, अयोध्या प्रसाद जायसवाल, छोटन यादव, पिंटू रजक समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola