महिला आक्रोश मार्च में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

महिला आक्रोश मार्च में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
चंदवा. राजधानी रांची में प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित महिला आक्रोश मार्च में चंदवा मंडल के कई कार्यकर्ता व पदधारी शामिल हुए. स्थानीय कार्यकर्ता रांची पहुंचकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की. भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह व पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विनय वर्मा उर्फ रिक्की के नेतृत्व में लोग रांची पहुंचे. उक्त लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में महिला सुरक्षा, सम्मान व अधिकारों से जुड़े मामलों में सरकार की उदासीनता प्रदर्शित हुई है. इसके विरोध में यह आक्रोश मार्च आयोजित किया गया था. उन्होंने कहा कि संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष की भूमिका व राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध गंभीर चिंता का विषय है. राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है. इस कारण भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने पर मजबूर हुई है. स्पष्ट कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने व उनके अधिकारों की रक्षा के लिए भाजपा निरंतर संघर्ष करती रहेगी. मौके पर सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद, बबलू सोनी, सतेंद्र कुमार वर्मा, सुनील मुंडा, अजित मुंडा, कलावती देवी, प्रतिमा देवी, सौम्या कुमारी, कौलेश्वर गंझू, हर्ष वर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




