मलेरिया को खत्म करने की लोगों ने ली शपथ

विश्व मलेरिया दिवस पर निकाली गयी जागरूकता रैली
विश्व मलेरिया दिवस पर निकाली गयी जागरूकता रैली
लातेहार. जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया. मौके पर सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो एवं जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मरसा तोपनो के नेतृत्व में सदर अस्पताल परिसर से एक जागरूकता रैली निकाली गयी. जिसे सिविल सर्जन एवं जिला मलेरिया पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली मेन रोड होते हुए थाना चौक तक पहुंची. इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को मलेरिया रोकथाम के प्रति शपथ दिलायी गयी. इसके बाद सिविल सर्जन कार्यालय में सभी कर्मियों को मलेरिया के प्रति जागरूक करते हुए इस वर्ष की थीम मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा पर विस्तार से जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने मलेरिया से बचाव के उपायों जैसे साफ-सफाई, जल जमाव रोकने और मच्छरों से बचाव के प्रति सजग रहने की अपील की. मौके पर कई अधिकारी उपस्थित थे. उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि मलेरिया उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है. जागरूकता, समय पर जांच और उपचार से ही इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




