लातेहार में मेन रोड पर लगातार जाम से लोग परेशान, गर्मी में झेलनी पड़ रही दिक्कतें

Published by :Priya Gupta
Published at :28 Apr 2026 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
Latehar News

लातेहार में मेन रोड पर लगातार जाम

Latehar News: लातेहार जिले के मेन रोड पर लगातार लग रहे जाम से लोग परेशान हैं. मंगलवार को जुबली चौक से बाजार स्कूल तक करीब एक घंटे जाम लगा रहा, जिससे गर्मी में लोगों और स्कूल वाहनों को काफी दिक्कत हुई।

विज्ञापन

चंद्र प्रकाश सिंह की रिपोर्ट 

Latehar News: झारखंड के लातेहार जिला मुख्यालय के मेन रोड पर हर घंटे लगते सड़क जाम से शहरवासी परेशान हो गए हैं. खासकर मंगलवार का साप्ताहिक बाजार के दिन सड़क जाम लोगों की परेशानी का कारण बनता है. इस मंगलवार को शहर के जुबली चौक में करीब एक घंटे सड़क जाम लगी रही है.

जुबली चौक और बाजार स्कूल के बीच घंटों जाम, लोग परेशान

आज यानी 28 अप्रैल मंगलवार को करीब 12:30 बजे से डेढ़ बजे तक मुख्य सड़क पर लंबा जाम लगा रहा. भीषण गर्मी में लोग जाम में फंसे रहे और सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और स्कूल वाहनों को हुई. यह जाम अधिकतर जुबली चौक से बाजार स्कूल तक के इलाके में लगता है.

ट्रैफिक व्यवस्था न होने और दुकानदारों की लापरवाही से बढ़ रही समस्या

जुबली चौक और बाजार इलाके में कई बैंक, दुकानें और भीड़भाड़ होने के कारण सड़क पर लगातार जाम की स्थिति बनती है. ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था नहीं होने, सड़क पर वाहन खड़े रहने और दुकानदारों द्वारा सामान बाहर रखने से स्थिति और बिगड़ जाती है. इसके अलावा, जुबली रोड से आने वाले वाहन भी मेन रोड को और व्यस्त कर देते हैं. 

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola