एसपी ने पीड़ित परिवार को सौंपा पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Published by :SHAILESH AMBASHTHA
Published at :27 Apr 2026 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी ने पीड़ित परिवार को सौंपा पोस्टमार्टम रिपोर्ट

एसपी ने पीड़ित परिवार को सौंपी पोस्टमार्टम रिपोर्ट

विज्ञापन

चंदवा़ प्रभात खबर की निरंतर पहल और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के प्रयासों के बाद आखिरकार लाधुप पंचायत के हेसला गांव निवासी मृतक सेंधु मुंडा के परिजनों को न्याय की उम्मीद दिखने लगी है. लातेहार एसपी कुमार गौरव ने इस संवेदनशील मामले में त्वरित संजीदगी दिखाते हुए शनिवार को पीड़िता और उसके परिजनों को अपने कार्यालय बुलाया. एसपी ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए तत्काल अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) रिपोर्ट सौंप दी और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू करा दी है. क्या है पूरा मामला : यह मामला 3 मई 2023 का है, जब डायन-बिसाही के आरोप में पुलिस ने हेसला गांव से 13 लोगों को गिरफ्तार किया था. इनमें सेंधु मुंडा पिता सुधु मुंडा भी शामिल थे. आरोप है कि जेल में पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बर्बरतापूर्ण मारपीट की, जिससे 6 मई 2023 को उनकी मौत हो गयी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चोट और मारपीट की पुष्टि हुई थी. बावजूद इसके, पुलिस ने लंबे समय तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की और न ही दोषियों पर कार्रवाई की. प्रतुल शाहदेव के हस्तक्षेप से बढ़ी सक्रियता : मामले में देरी होने पर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव एक सप्ताह पूर्व हेसला गांव पहुंचे और मृतक की पत्नी व परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने एसपी से मिलकर पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी और सरकारी लाभ दिलाने की मांग की थी. एसपी ने अब आश्वासन दिया है कि सरकारी प्रावधानों के तहत परिवार को अन्य आर्थिक सहायता भी प्रदान की जायेगी. प्रभात खबर द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद अब जाकर प्रशासन हरकत में आया है, जिससे वर्षों से न्याय की बाट जोह रहे परिवार को ढांढस मिला है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola