खपरैल झोपड़ी गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत

Updated:
विज्ञापन
खपरैल झोपड़ी गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत

खपरैल झोपड़ी गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन

चंदवा. प्रखंड की अलौदिया पंचायत स्थित सरलाही गांव में रविवार शाम खपरैल झोपड़ी गिरने से मलबे में दबकर 70 वर्षीय जगुआ तुरी की मौत हो गयी. जगुआ का पुत्र परदेस में ईंट भट्ठे पर काम करता है. रविवार रात भोजन के बाद जगुआ अपनी झोपड़ी में सोने गये थे, तभी अचानक घर भरभराकर गिर पड़ा. शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं. बेटे के लौटने पर सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया. घटना के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रखंड उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब मुआवजा देने की मांग की है. डीसी ने स्कूल का किया औचक निरीक्षण, नदारद शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश

लातेहार. उपायुक्त संदीप कुमार ने सोमवार को उदयपुरा स्थित उच्च विद्यालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया. विद्यालय में बिना सूचना गायब शिक्षकों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीसी ने उनके विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया. उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने को कहा. वहीं, आरोग्य मंदिर में दवा वितरण और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया. मौके पर एसी रामा रविदास, एसडीओ अजय कुमार रजक व सिविल सर्जन समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola