देर रात खुली कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन, यात्री रहे परेशान

बरवाडीह रेलवे स्टेशन से काफी प्रतीक्षा के बाद कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन शुक्रवार की देर रात्रि 10.30 बजे प्रयागराज के लिए रवाना हुई.
बरवाडीह. बरवाडीह रेलवे स्टेशन से काफी प्रतीक्षा के बाद कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन शुक्रवार की देर रात्रि 10.30 बजे प्रयागराज के लिए रवाना हुई. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह प्रखंड रेलवे स्टेशन से कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन रेलवे प्रशासन की ओर से चलाया जाना था. बरवाडीह से कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन खुलने की सूचना पर काफी संख्या में श्रद्धालु स्टेशन पर जमा होने लगे थे. लेकिन, कुंभ स्पेशल का रैक विलंब से पहुंचने के कारण पूरे दिन यात्रियों के बीच संशय की स्थिति बनी रही. रात्रि आठ बजे के बाद कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का रैक उपलब्ध कराया गया. इसके बाद शुक्रवार रात्रि 10.30 बजे कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन को बरवाडीह से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया. इस दौरान दिन भर श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन में ही बैठना पड़ा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




