नेपाल में भारत के 7 तीर्थयात्रियों की मौत, मनकामना मंदिर से लौट रही बस पलटी

Updated:
विज्ञापन

बस दुर्घटनाग्रस्त, फोटो एक्स

Nepal Road Accident: नेपाल में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें 7 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हैं. घटना शनिवार को नेपाल के गंडकी प्रांत में हुई.

विज्ञापन

Nepal Road Accident: पुलिस के अनुसार, तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस मनकामना मंदिर से लौट रही थी तभी गोरखा जिले में सड़क से नीचे गिर गई. मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं और ये सभी भारतीय नागरिक हैं. काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, सात अन्य घायल यात्रियों को बचा लिया गया है और उनका आंबुखैरेनी के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

विज्ञापन

हादसे में मरने वालों की हुई पहचान

बस हादसे में मरने वाले भारतीयों की पहचान हो गई है. जिसमें मुथु कुमार (58), अनामलिक (58), मीनाक्षी (59), शिवगामी (53), विजयल (57), मीना (58) और तमिलारसी (60) शामिल हैं.

हादसे में बाल-बाल बचा बस चालक

हिमालयन टाइम्स के अनुसार, इलेक्ट्रिक बस का चालक बाल-बाल बच गया, जबकि उसका सहायक इस घटना में घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola