झारखंड में 'लालटेन' को तेज करने तेजस्वी 5 अप्रैल को आयेंगे रांची, इन मुद्दों को लेकर देंगे पदाधिकारियों को निर्देश
तेजस्वी यादव
Tejashwi Yadav Ranchi Visit: राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची आयेंगे. पार्टी की राज्य कार्यकारिणी बैठक में उनके दौरे की रणनीति तय हुई. अप्रैल से शुरू होने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान में राजद कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभायेंगे.
Tejashwi Yadav Ranchi Visit, रांची : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव पांच अप्रैल को झारखंड दौरे पर आयेंगे. इस दौरान वे राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा करने के साथ पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. रविवार को रांची में आयोजित राजद की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में तेजस्वी यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.
इन मुद्दों पर किया गया विचार विमर्श
राजद झारखंड प्रदेश कमेटी की बैठक में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और राज्य में संगठन को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने बताया कि तेजस्वी यादव पांच अप्रैल को रांची पहुंचेंगे. इस दौरान वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर दिशा-निर्देश देंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों और पंचायत स्तर तक संगठन को एक्टिव करने की दिशा में काम कर रही है.
Also Read: सरायकेला में रिश्तों का कत्ल: पिता-पुत्र ने मिलकर भतीजे को लाठी-डंडों से पीटा, मौत
बैठक में कौन कौन लोग रहे मौजूद
राष्ट्रीय जनता दल झारखंड इकाई की बैठक में झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव, राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे. नेताओं ने राज्य में पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को तेज करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया.
अप्रैल से शुरू होने वाला है एसआईआर
झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया कि राज्य में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अप्रैल से शुरू होने वाला है. इसे लेकर पार्टी की ओर से जिला अध्यक्षों के साथ-साथ प्रखंड और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को जागरूक किया जायेगा. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित किया जायेगा, ताकि अधिक से अधिक योग्य मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ा जा सके और अयोग्य मतदाताओं को हटाया जा सके.
Also Read: ATM कार्ड बदलकर ठगी करने आए थे रांची, चेकिंग में पुलिस के हत्थे चढ़े दो अपराधी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










