एक पल में बदल गयी शाम, मांडर में स्कूटी-बाइक की टक्कर ने 7 युवकों को पहुंचाया अस्पताल

Updated:
विज्ञापन

मांडर-टांगरबसली रोड पर स्कूटी और बाइक की टक्कर में सात युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रिम्स और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

मांडर: मांडर-टांगरबसली रोड में बुढ़ाखुखरा के समीप शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे स्कूटी और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में सात युवक घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों की पहचान सेवाडीह निवासी अमित तिग्गा (20), राजेश तिग्गा (19) तथा बांसजाड़ी निवासी विनय उरांव (24), सुमित तिग्गा (18), दुर्गा तिग्गा (24), छोटू उरांव (19) और साहिल उरांव (18) के रूप में हुई है.

दो घायलों की हालत गंभीर

हादसे में अमित तिग्गा और राजेश तिग्गा को गंभीर चोटें आयी हैं. दोनों को तत्काल मांडर रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया. वहीं, हादसे में घायल विनय उरांव, सुमित तिग्गा, दुर्गा तिग्गा, छोटू उरांव और साहिल उरांव को इलाज के लिए कॉन्स्टेंट लिवेंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी घायलों का इलाज जारी है.

अचानक हुई टक्कर से मची अफरा-तफरी

बताया गया कि शनिवार शाम मांडर-टांगरबसली रोड पर बुढ़ाखुखरा के पास स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों पर सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गये. घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गये और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर भी लोगों की भीड़ जुट गयी. दुर्घटना में घायल सभी युवकों की उम्र 18 से 24 वर्ष के बीच बतायी गयी है. हादसे के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola