JPSC-JSSC छात्रों को मिला BJP का साथ, आदित्य साहू बोले- 7 साल की भर्तियों की हो CBI जांच

Updated:
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों व मोर्चा अध्यक्षों की बैठक रामगढ़ जिला कार्यालय में. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ में भाजपा की बैठक में छात्र आंदोलन को नैतिक समर्थन देने का निर्णय लिया गया. आदित्य साहू ने हेमंत सरकार पर युवाओं के साथ अन्याय का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

JPSC-JSSC की भर्ती परीक्षाओं में धांधली के विरोध में चल रहे छात्रों के आंदोलन को अब भाजपा का नैतिक समर्थन मिल गया है. रामगढ़ जिला कार्यालय में रविवार को हुई भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और सभी मोर्चों के अध्यक्षों की बैठक में आंदोलनरत छात्रों के समर्थन का निर्णय लिया गया. बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार से पिछले सात वर्षों में हुई सभी भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच कराने की तत्काल अनुशंसा करने की मांग की.

विज्ञापन

आदित्य साहू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि छात्र पिछले 21 दिनों से शांतिपूर्ण और मर्यादित तरीके से आंदोलन कर रहे हैं. उन्होंने हेमंत सरकार पर छात्रों और युवाओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले सात वर्षों में JSSC और JPSC की परीक्षाओं में जमकर धांधली हुई है. भाजपा छात्रों के इस आंदोलन को नैतिक समर्थन देती है.

सात साल की भर्ती परीक्षाओं की हो CBI जांच

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों के बीच लगातार सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में सरकार को पिछले सात वर्षों में हुई सभी भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच के लिए CBI जांच की अनुशंसा करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इससे परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सच्चाई सामने आ सकेगी और दोषियों पर कार्रवाई का रास्ता साफ होगा.

बैठक में बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह भी रहे मौजूद

रामगढ़ में हुई बैठक की अध्यक्षता आदित्य साहू ने की. इसमें नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे. बैठक में पार्टी के पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी अभियानों की रूपरेखा पर चर्चा की गयी. आदित्य साहू ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियों की अगली मासिक बैठक दुमका में आयोजित की जायेगी.

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

बैठक से पहले भाजपा नेताओं ने जिला कार्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, बालमुकुंद सहाय, डॉ प्रदीप वर्मा, सुनील सोरेन, गीता कोड़ा, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह समेत विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola