Flipkart पर सस्ते में मिल रहा OnePlus 13, चेक करें डिस्काउंटेड प्राइस

Updated at : 15 Mar 2026 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
OnePlus 13 Price Drop

OnePlus 13

OnePlus 13 अब अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। 16GB + 512GB वेरिएंट ₹67,999 में उपलब्ध है. फोन में ट्रिपल कैमरा, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 6000mAh की बैटरी मिलती है.

विज्ञापन

पिछले कुछ सालों में OnePlus ने कई शानदार फोन लॉन्च किए हैं, और उनमें से एक है OnePlus 13. भले ही ये अब एक जनरेशन पुराना हो गया है, लेकिन इसके फीचर्स अब भी एक बढ़िया चॉइस हैं. इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और भी बहुत कुछ मिल जाता है. आपको बता दें कि ये दमदार डिवाइस अमेजन पर फिलहाल भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. तो चलिए देखते हैं इसकी डिस्काउंटेड प्राइस और साथ ही जानते हैं इसके खास फीचर्स.

OnePlus 13 पर मिल रहा बंपर ऑफर

अमेजन पर OnePlus 13 का 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट सिर्फ ₹67,999 में मिल रहा है. बता दें कि इसकी लॉन्च के समय प्राइस ₹69,999 था. यानी आपको सीधा ₹2000 का डिस्काउंट मिल रहा है. इतना ही नहीं, बैंक ऑफर्स के साथ आप ₹3,000 और बचा सकते हैं, मतलब कीमत ₹64,999 तक आ जाती है. ये स्मार्टफोन तीन शानदार कलर ऑप्शन्स में आता है. पहला Black Eclipse, दूसरा Arctic Dawn, और आखिर Midnight Ocean.

OnePlus 13 के फीचर्स 

OnePlus 13 में दमदार Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट है, जो Adreno 830 GPU के साथ आता है. इसका 6.82 इंच का LTPO 4.1 AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 nits तक की पीक ब्राइटनेस देता है. फोन Android 15 पर चलता है और OnePlus ने इसके लिए 4 major Android अपडेट्स का वादा भी किया है.

फोटोग्राफी की बात करें तो OnePlus 13 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें 50MP का प्राइमरी संसार OIS के साथ है, 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस 120° field of view देता है, और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर के साथ आता है. सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा. इसमें 6000mAh की जबरदस्त बैटरी है, जो 100W wired और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: 5500mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला Motorola फोन हुआ सस्ता, चेक करें ऑफर डिटेल्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola