बालों के रबर बैंड और स्क्रंचीज हो गए हैं गंदे? इन आसान टिप्स से मिनटों में करें साफ बालों में रोजाना

Updated at : 15 Mar 2026 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
How to Clean Rubber Band and Scrunchies at Home

बालों के रबर बैंड और स्क्रंचीज साफ करने के घरेलू टिप्स

बालों में रोज इस्तेमाल होने वाले रबर बैंड और स्क्रंचीज जल्दी गंदे हो जाते हैं. इनमें पसीना, तेल और धूल जम जाती है, जिससे बालों की सेहत भी प्रभावित हो सकती है. जानिए घर पर ही आसान तरीकों से स्क्रंचीज और हेयर रबर बैंड को साफ करने के असरदार टिप्स, ताकि ये फिर से नए जैसे दिखें और लंबे समय तक चलें.

विज्ञापन

How to Clean Rubber Band and Scrunchies at Home: बालों में रोजाना इस्तेमाल होने वाले रबर बैंड और स्क्रंचीज (Scrunchies) अक्सर जल्दी गंदे हो जाते हैं. इनमें पसीना, धूल, हेयर ऑयल और प्रोडक्ट्स जमा हो जाते हैं, जिससे ये चिपचिपे और बदबूदार हो सकते हैं. अगर इन्हें समय-समय पर साफ न किया जाए तो यह बालों की सेहत पर भी असर डाल सकते हैं पर टेंशन की कोई बात नहीं क्यूंकी इन्हें साफ करना बहुत आसान है. कुछ सिंपल टिप्स अपनाकर आप अपने रबर बैंड और स्क्रंचीज को फिर से साफ और फ्रेश बना सकते हैं.

बालों के रबर बैंड और स्क्रंचीज साफ करने के घरेलू टिप्स (How to Clean Rubber Band and Scrunchies at Home)

1. सबसे पहले एक बाउल में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा माइल्ड शैम्पू या लिक्विड साबुन मिला दें. अब रबर बैंड और स्क्रंचीज को 10 से 15 मिनट तक इसमें भिगोकर रखें ताकि उनमें जमी गंदगी ढीली हो जाए.

2. भिगोने के बाद उन्हें उंगलियों से हल्के-हल्के रगड़ें. अगर ज्यादा गंदगी हो तो सॉफ्ट टूथब्रश से धीरे-धीरे साफ कर सकते हैं.

3. अब इन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि साबुन या शैम्पू पूरी तरह निकल जाए. इससे रबर बैंड में चिपचिपापन नहीं रहेगा.

4. धोने के बाद इन्हें तौलिए पर रखकर हल्के से दबाएं ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए. इन्हें मरोड़ें नहीं, इससे इलास्टिक खराब हो सकता है.

5. स्क्रंचीज और रबर बैंड को तेज धूप में न सुखाएं. इन्हें छांव या हवा वाली जगह पर सूखने दें ताकि इनकी इलास्टिसिटी बनी रहे.

अगर आप रोज इस्तेमाल करते हैं तो हफ्ते में कम से कम एक बार इन्हें साफ करना जरूरी है. इससे बाल भी साफ रहेंगे और रबर बैंड ज्यादा समय तक चलेंगे.

यह भी पढ़ें: किचन में मौजूद इन चीजों से साफ करें तांबे के बर्तन- लौट आएगी नई जैसी शाइन

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola