25 कांवरियों का एक जत्था देवघर रवाना
बाबाधाम रवाना होते लोग. | Prabhat Khabar Network
झारखंड के बारियातू से 25 कांवरियों का एक जत्था देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालु सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा का जलाभिषेक करेंगे।
लातेहार: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत साल्वे पंचायत के गजुवा टोला से गुरुवार की शाम मुकेश गंझू व कुंदन सिंह के नेतृत्व में 25 कांवरियों का एक जत्था सुरक्षित वाहन से देवघर के लिए रवाना हुआ. यात्रा से पूर्व सभी कांवरियों ने स्थानीय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की.
जत्थे में शामिल श्रद्धालु मुकेश गंझू व कुंदन सिंह ने बताया कि सुल्तानगंज से जल लेकर वे लोग देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण करेंगे. पूजा-अर्चना कर लोग बाबा बासुकीनाथ के भी दर्शन करेंगे. यात्रा में सदामनी देवी, झूमन गंझू, बिरू, मानती, निशु, नेहा, निकिता, निष्कर्ष, गीता समेत 25 श्रद्धालु शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










