रंगोली के जरिए स्तनपान के महत्व का दिया संदेश
रंगोली को देखते अविराम के सचिव व अन्य. | Prabhat Khabar Network
चंदवा के अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों ने स्तनपान के महत्व को कला से दर्शाया।
लातेहार: प्रखंड के हुटाप गांव में संचालित अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग परिसर में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शुक्रवार को परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से नवजात शिशुओं के लिए स्तनपान के महत्व, स्वास्थ्य लाभ व समाज में इसके प्रति जागरूकता को लेकर रंगोली बनायी।
रंगोली में मां के दूध के पौष्टिक महत्व व शिशु स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया। अविराम संस्था के सचिव इंद्रजीत भारती, नर्सिंग की प्रिंसिपल अनमोल शिल्पी एक्का समेत अन्य लोगों ने रंगोली का निरीक्षण किया। सचिव श्री भारती ने छात्र-छात्राओं के प्रयास की सराहना की। कहा कि विद्यार्थियों ने कला के माध्यम से काफी संवेदनशील संदेश दिया है। बेहतर रंगोली को पुरस्कृत करने की बात कही। मौके पर कई विद्यार्थी मौजूद थे।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










