सोना साफ करने के बहाने डेढ़ लाख के जेवरात लेकर फरार हुए ठग

Updated:
विज्ञापन

पुलिस को जानकारी देता युवक. | Prabhat Khabar Network

बालूमाथ में दो अज्ञात चोरों ने सोना साफ करने के बहाने सेवानिवृत कर्मी के घर से डेढ़ लाख रुपये के सोने के आभूषण उड़ा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

लातेहार: प्रखंड मुख्यालय स्थित झरीवा टोला में दिनदहाड़े सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी सुरेश प्रसाद के घर सोना साफ करने के बहाने पहुंचे दो अज्ञात चोर करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने के आभूषण (कनबाली, चेन) ठगी कर फरार हो गये.

घटना के संबंध में सुरेश प्रसाद के पुत्र संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दो अज्ञात युवक हीरो कंपनी की बाइक से घर पहुंचे. उन्होंने सोना-चांदी साफ करने की बात कही. पहले उन्होंने चांदी के आभूषणों को साफ कर चमका दिया और इन गहनों को परिवारवालों को वापस कर दिया. इसके बाद सोने के आभूषण साफ करने के लिए गर्म पानी लाने को कहा.

इसी दौरान दोनों अज्ञात चोर सोने के आभूषण लेकर मोटरसाइकिल से फरार हो गये. दिनदहाड़े हुई इस घटना की चर्चा पूरे गांव में तत्काल फैल गयी. सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

इस मामले में पीड़ित परिवार ने बालूमाथ थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है. साथ ही चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. दोनों अज्ञात चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola